मोबाइल नंबर ने बदल दी पंजाब के बलवीर की तकदीर, आज 2 करोड़ की कार में घूम रहे

भारत से हर महीने हजारों लोग दुबई नौकरी की तलाश में जाते हैं। कई लोग वहां कई सालों-सालों तक नौकरी करते हैं और कई कुछ ही दिनों वापस आ जाते हैं। पंजाब के बलवीर भी 10 साल पहले दुबई गए थे और आज भी वहां नौकरी कर रहे हैं, लेकिन बलवीर ने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था दुबई जाने के बाद रातों-रातों उनकी किस्मत चमक जाएगी और वह 2 करोड़ की कार में सफर करेंगे। आइए जानते हैं पूरी कहानी...

दरअसल बात कुछ ऐसी है कि अमीरात इंटीग्रेटेड टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी ने ग्राहकों को सेवाएं बंद होने से पहले 31 जनवरी 2019 तक अपने ग्राहकों से मोबाइल नंबर के रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करने के लिए कहा था। इसके लिए कंपनी ने एक लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया था।

बलवीर भी इसी कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस कॉन्टेस्ट में बलवीर सिंह भी शामिल थे। कुछ दिन बाद बलवीर के पास कंपनी की तरफ से एक फोन कॉल और मैसेज आया कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये की McLaren 570S स्पाइडर कार लकी ड्रॉ में जीत ली है।