TV: क्या टीवी की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानिए वह बात, जो आपसे छिपाकर रखती हैं कंपनियां
TV Expiry Date: हम खाने-पीने की चीजों और दवाइयों की एक्सपायरी डेट तो हमेशा चेक करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपके घर के ड्राइंग रूम में लगे महंगे स्मार्ट टीवी की भी कोई एक्सपायरी डेट होती है? आइए जानते हैं कि एक टीवी की असल उम्र कितनी होती है।

जब भी हम बाजार से कोई पैकेटबंद सामान या दवा खरीदते हैं, तो सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं। लेकिन जब बात इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खासकर हमारे घरों में लगे टेलीविजन की आती है, तो हम मान लेते हैं कि यह वर्षों तक बिना थके चलता रहेगा। किसी भी टीवी के डिब्बे पर कोई एक्सपायरी डेट छपी नहीं होती है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपका टीवी कभी खराब नहीं होगा या हमेशा एक जैसा ही काम करेगा।

कितना होता है टीवी का लाइफस्पैन?
हर टीवी की एक तय उम्र यानी 'लाइफस्पैन' होता है। टीवी कंपनियों के अनुसार, आधुनिक एलईडी (LED), ओएलईडी (OLED) और क्यूएलईडी (QLED) टीवी की उम्र आमतौर पर घंटों में मापी जाती है। एक सामान्य स्मार्ट टीवी का लाइफस्पैन 40,000 से 1,00,000 घंटे के बीच होता है। अगर आप दिन में करीब पांच से छह घंटे टीवी देखते हैं, तो हार्डवेयर के नजरिए से आपका टीवी आसानी से 7 से 10 साल तक बेहतरीन सर्विस दे सकता है।

धीरे-धीरे घटती है परफॉर्मेंस
टीवी अचानक से काम करना बंद नहीं करता, बल्कि समय के साथ इसकी परफॉर्मेंस घटने लगती है। वर्षों तक लगातार इस्तेमाल के बाद टीवी के स्क्रीन की चमक यानी ब्राइटनेस कम होने लगती है। रंगों का सटीक दिखना बंद हो जाता है और ओएलईडी टीवी में स्क्रीन बर्न होने की समस्या आने गलती है। जब आपको स्क्रीन पर काले धब्बे या धुंधलापन दिखने लगे, तो समझ जाइए कि टीवी का हार्डवेयर बूढ़ा हो चला है और उसे बदलने का वक्त आ गया है।
- Old Smartphones: Google को चाहिए आपका पुराना स्मार्टफोन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! करेगी ये अनोखा काम
- Android Auto: ड्राइविंग करते समय फोन छूने की झंझट खत्म! अपनी कार में ऐसे आसानी से सेट करें एंड्रॉयड ऑटो
- Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे नई पोस्ट, पेज हो रहे क्रैश
- Tips: Amazon Pay Later अकाउंट को हमेशा के लिए करना चाहते हैं बंद? ये है सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस