Diwali Fraud: ऑनलाइन मिठाई मंगाना पड़ा महंगा, खाते से उड़े ढाई लाख रुपये, जानें फिर क्या हुआ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 26 Oct 2022 02:34 PM IST
सार

महिला ने फूड डिलीवरी एप पर मिठाई ऑर्डर की थी जिसके बाद उसके अकाउंट से लाखों रुपये गायब हो गए। महिला ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

विज्ञापन
Diwali Fraud woman lost rs 2.4 lakh while online mithai order on food app
online fraud

    डिजिटल डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के साथ-साथ अब कपड़े और रोजमर्रा का सामान भी ऑनलाइन ऑर्डर करना आम बात हो गई है। हालांकि, दिवाली गिफ्ट और इसी तरह के कई और लालच से ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। साइबर ठग ऑनलाइन यूजर्स की छोटी गलती से उन्हें लाखों की चपत लगा रहे हैं। इसी तरह का मामला मुंबई में देखने मिला है, जिसमें फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन मिठाई ऑर्डर करना एक महिला को भारी पड़ गया। दरअसल, महिला ने फूड डिलीवरी एप पर मिठाई ऑर्डर की थी जिसके बाद उसके अकाउंट से लाखों रुपये गायब हो गए।

    Diwali Fraud
    Diwali Fraud - फोटो : Istock

    जी हां महिला को ऑनलाइन मिठाई ऑर्डर करते समय 2.4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उपनगर अंधेरी में रहने वाली 49 साल की महिला ने रविवार यानी दिवाली के एक दिन पहले फूड डिलीवरी एप पर 1,000 रुपये की मिठाई का ऑर्डर दिया, जब उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट की तो किसी कारण से ट्रांजैक्शन फेल हो गया।

    ये भी पढ़ें: Samsung का नया फीचर, रिपेयरिंग दुकान पर डाटा नहीं होगा चोरी, कर दें यह सेटिंग 

    Diwali Fraud
    Diwali Fraud - फोटो : Istock

    उसके बाद पूजा ने ऑनलाइन दुकान का नंबर खोजा और दुकानदार को कॉल किया। दुकानदार की ओर से एक व्यक्ति ने उसे पेमेंट के लिए पहले अपना क्रेडिट कार्ड नंबर मांगा और फिर उसके फोन पर प्राप्त ओटीपी शेयर करने के लिए कहा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें