लॉकडाउन के दौरान करते हैं ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल तो आ सकते हैं इन गंभीर बीमारियों की चपेट में

लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अगर आप अपना अधिकतर समय स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं, तो संभल जाएं। क्योंकि सारा दिन स्मार्टफोन पर बिताने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। वहीं, डॉक्टर्स का मानना हैं कि हर दिन 10 घंटे से अधिक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से यूजर्स गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। साथ ही उन्हें हृदय रोग से लेकर कम सुनने तक की परेशानी हो सकती है। तो आज हम आपको स्मार्टफोन से होने वाली उन बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में विस्तार से...

हृदय से संबंधित बीमारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन लगातार रेडिएशन छोड़ते रहते हैं। यही कारण है कि आपको स्मार्टफोन से हृदय रोग हो सकता है। वहीं, डॉक्टर्स का मानना हैं कि मोबाइल से निकलने वाली तरंगें रेड ब्लड सेल को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं।

मानसिक विकार
अक्सर हम स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की चाह में नींद को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से हमारे दिमाग को आराम नहीं मिल पाता है। इस ही कारण हमारे दिमाग में विकार उत्पन्न होने लगते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में ऐसी कई चीजें हैं, जिससे हम तनाव और डिप्रेशन जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
- Honda के 11 प्लांट में साइबर अटैक, भारत, ब्राजील और तुर्की में कामकाज ठप
- कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में कितनी काम आएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक, जानें यहां
- Twitter ने भारत में Fleets फीचर किया पेश, 24 घंटे के बाद अपने-आप गायब हो जाएगा पोस्ट
- Aaogya Setu मोबाइल एप ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, तीन करोड़ जियो फोन यूजर्स ने किया डाउनलोड