सैमसंग के 4 स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट, 9 हजार रुपये सस्ता फोन खरीदने का मौका
विज्ञापन

सैमसंग ने अपने चार स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती की है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर कम कीमत में ये स्मार्टफोन सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं। इस डील में अपना 9 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। एक नजर डालिए सैमसंग के इन स्मार्टफोन पर।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 को कंपनी ने 13,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, अब यह स्मार्टफोन 12,490 रुपये में उपलब्ध है। इसमें एसबाइक मोड दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) 5.2 इंच सुपर एमोलेड एचडी (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर 64 बिट क्वालकॉम MSM8916 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 64जीबी माइक्रोएसडी सपोर्ट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम और 3100mAh बैटरी के साथ है।
विज्ञापन