Cyber Security Tips: आपके डिवाइस पर कभी नहीं होगा साइबर अटैक, बस रखना होगा इन बातों का ध्यान

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Tue, 17 May 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Cyber Security Tips: How to Protect Your Devices From Cyber Attacks Know Process News In Hindi
Cyber Security Tips - फोटो : istock

    Cyber Security Tips:

    इंटरनेट आने के बाद दुनिया के भीतर कई बदलाव काफी तेजी से हो रहे हैं। इंटरनेट ने हमें एक वर्चुअल दुनिया दी है, जिसमें हमारे सभी काम काफी आसानी से हो रहे हैं। वहीं इसी के समानांतर साइबर धोखाधड़ी के मामलों में भी काफी इजाफा हुआ है। खासकर कोरोना महामारी के बाद साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में इंटरनेट उपयोग करते समय आपको साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सजग और सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी चूक एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। ऐसे में आपको उन सावधानियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए, जिनके अमल करने पर साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने पर आपके डिवाइस पर साइबर अटैक होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

    Cyber Security Tips
    Cyber Security Tips - फोटो : istock

    लॉटरी या किसी प्रकार के लुभावने ऑफर्स से बचें

    अक्सर देखने को मिलता है कि साइबर ठग लॉटरी या किसी प्रकार के लुभावने ऑफर्स की मदद से संबंधित व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे में कोई व्यक्ति जब आपको किसी प्रकार के इनाम या लॉटरी जीतने की पेशकश ऑनलाइन या फोन कॉल पर कर रहा है। इस स्थिति में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ये एक फिशिंग अटैक है। आपको इस तरह की कॉल आने पर तुरंत फोन को काट देना चाहिए।

    Cyber Security Tips
    Cyber Security Tips - फोटो : istock

    फ्री वाईफाई का न करें इस्तेमाल

    अक्सर देखने में मिलता है कि लोग मुफ्त इंटरनेट पाने के लिए किसी भी फ्री वाईफाई का इस्तेमाल करने लगते हैं। अगर आप भी यही गलती कर रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर गैर अधिकृत वाईफाई से अपने फोन कनेक्ट न करें। ऐसा करने पर आपका फोन हैक हो सकता है और आपका प्राइवेट डाटा संबंधित हैकर के पहुंच सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें