वर्क फ्रॉम होम में इंटरनेट कर रहा परेशान तो इन पांच तरीकों से करें सुधार

अपूर्वा राय
अपूर्वा रायअपूर्वा राय
Sun, 05 Apr 2020 03:10 PM IST
COVID-19 Here Are best Ways to Boost Your Internet Speed While Working From Home
Internet Speed - फोटो : सोशल मीडिया

    कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जहां देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन है वहीं कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) की सुविधा दी है। कई लोगों ने घर से काम करना शुरू कर दिया है। आज सही से वर्क फ्रॉम होम करना हो तो सही सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और अच्छी कनेक्टिविटी के साथ-साथ बिजली का बैकअप चाहिए होता है। हालांकि घर से काम करने वाले अधिकतर लोग अब इंटरनेट की कम स्पीड (Internet Speed) जैसी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इन दिनों लोग केवल ऑफिस का ही काम नहीं कर रहे बल्कि अन्य जानकारियों के लिए भी इंटरनेट का अधिक उपयोग कर रहे हैं जिससे परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में यदि आप भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और इंटरनेट की कम स्पीड जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको इसे फास्ट करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

    राउटर
    राउटर - फोटो : ट्विटर

    राउटर को कोने में छिपाकर न रखें

    अगर आपने वाई-फाई राउटर को घर के किसी कोने में छिपाकर रखा है, तो इससे इंटरनेट की स्पीड कम आएगी। आप तुरंत उसकी लोकेशन चेंज करें। दरअसल, राउटर जमीन से जितना ऊपर रहेगा, नेटवर्क उतना ही बेहतर आएगा। अगर आपको अच्छा सिग्नल चाहिए तो आपको इसे खुले में रखना होगा। राउटर के एंटिना को सीधा करके रखें। यह भी सुनिश्चित करें कि यह कहीं ऐसी जगह रखा जाए जो आपके घर का सेंटर हो। Cloudcheck जैसे कई एप्स हैं, जो आपको अपने पूरे घर में वाई-फाई सिग्नल्स को नापने का मौका देते हैं। यकीन मानिए ऐसा करके आप इंटरनेट की स्पीड जरूर बढ़ा लेंगे।

    राउटर
    राउटर - फोटो : ट्विटर

    राउटर रीबूट कर लें

    अगर आप राउटर के जरिए वाईफाई ऐक्सेस कर रहे हैं एक बार अपना राउटर रीबूट जरूर कर लें। इसके लिए आपको मेन स्विच ऑफ करके कम से कम पांच सेकंड्स का इंतजार करना होगा। इसके बाद राउटर को दोबारा ऑन करना होगा। अपने लैपटॉप से इसे डिस्कनेक्ट करके दोबारा कनेक्ट करने पर आपकी इंटरनेट स्पीड जरूर बढ़ जाएगी। बंद कमरे में वाईफाई यूज कर रहे हैं तो दरवाजे खोल सकते हैं. कभी कभी इससे भी सिग्नल में फर्क पड़ता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें