एपल और फेसबुक जैसी टेक कंपनियों के लिए भी मुसीबत बना कोरोनावायरस

चीन में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 170 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चीन समेत दुनियाभर में इस रोग से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है। मृतकों और मरीजों की बढ़ती संख्या देख भारत समेत दुनियाभर के देश दहशत में आ गए हैं।

कई देशों ने अपने नागरिकों की चीन यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोराना वायरस को लेकर टेक्नोलॉजी कंपनियां में सकते में आ गई हैं। कई टेक कंपनियों ने चीन में अपने स्टोर भी बंद करने शुरू कर दिए हैं। तो आइए जानते हैं कि एपल, फेसबुक और सैमसंग जैसी कंपनियां कोरोना वायरस को लेकर क्या कर रही हैं?

फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है। फेसबुक ने चीन की अनावश्यक यात्रा पर रोक लगा दी है।