Reliance Jio Fiber का शानदार ऑफर, सिर्फ 199 रुपये में मिलेगा 1024GB डाटा

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लॉकडाउन के दौरान घर से काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को कंपनी के 199 रुपये वाले जियो फाइब एड-ऑन प्लान में 1024 जीबी यानी एक टीबी डाटा मिलेगा। तो आइए जानते हैं जियो के इस खास ऑफर के बारे में विस्तार से...

रिलायंस जियो का 199 रुपये वाला प्लान
जियो का 199 रुपये वाला प्लान एक कॉम्बो पैक है। आपको इस प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड से एक टीबी यानी 1024 जीबी डाटा मिलेगा। अगर आपकी डाटा लिमिट समय से पहले खत्म हो जाती है, तो इंटरनेट की स्पीड घटकर एक एमबीपीएस हो जाएगी। इसके अलावा इस प्लान में लैंडलाइन सेवा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है। हालांकि, डबल डाटा का फायदा आपको केवल 7 दिनों तक ही दिया जाएगा।

Jio का 699 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
यूजर्स को इस प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी।
- काम की खबर: यहां मिलेगी कोरोना वायरस से जुड़ी सभी हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी
- Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर कोरोना वायरस से लड़ रहें डॉक्टर्स का किया धन्यवाद
- 250 करोड़ स्मार्टफोन्स पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, हैकर्स आपका निजी डाटा कर सकते हैं हैक
- Coronavirus: Amazon Alexa को मिला अपडेट, वायरस के लक्षण जानने में आपकी करेगी मदद