Coronavirus: Amazon और Flipkart पर आज से स्मार्टफोन की बिक्री शुरू

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही देश के राज्यों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ग्रीन और ऑरेंज जोन में 4 मई से गैर-जरूरी सामान की बिक्री ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि अब लोग आज से स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और फ्रिज तक खरीद सकेंगे। इसके अलावा इन जोन में रिटेल स्टोर्स भी खोले जाएंगे।

सरकार की नई गाइडलाइन
भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, ई-कॉमर्स साइट पर 4 मई से गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी शुरू होगी। इसके साथ ही ग्रीन और ऑरेंज जोन के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही बिक्री से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

रेड जोन के क्षेत्रों को नहीं मिली अनुमति
नई गाइडलाइन के मुताबिक, देश के रेड जोन में गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी नहीं होगी। इन क्षेत्रों में लोगों तक केवल जरूरी सामान ही पहुंचाया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों का मानना हैं कि सरकार के इस कदम से भारत की अर्थव्यवस्था को दोबारा ट्रैक पर लाया जा सकेगा।
- वोडाफोन आइडिया का बड़ा फैसला, कस्टमर केयर के लिए जारी किया WhatsApp नंबर
- Google की इन बातों का हमेशा रखें ध्यान, नहीं होंगे ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग के शिकार
- Facebook ने 40 मिलियन वार्निंग लेबल किए जारी, वायरस से जुड़ी गलत जानकारी पर लगेगी रोक
- लॉकडाउन में भी 24 घंटे कस्टमर केयर सेवा दे रही है यह टीवी कंपनी