E-Tokens: टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल कर रहा चीन, अमेरिका-रूस को भी नहीं सूझा होगा पैसे कमाने का ये आइडिया

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 18 Dec 2025 03:22 PM IST
सार

Digital Tokens For Assets In China:

चीन में अब दुर्लभ पेड़ों और कीमती चाय को डिजिटल संपत्ति में बदला जा रहा है। ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए चीन में एक नए तरह के निवेश की शुरुआत हो चुकी है। आइए जानते हैं कैसे इन नई तकनीक की मदद से चीन में कंपनियां फंड जुटा रही हैं।

विज्ञापन
china converts trees tea liquor dams into digital assets know how tokenisation works
Technology - फोटो : freepik

    टेक्नोलॉजी की मदद से आजकल असंभव को भी संभव किया जा सकता है, लेकिन इस मामले में चीन कई विकसित देशों से आगे निकल चुका है। चीन ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर निवेश को बिल्कुल ही नया आयाम दे दिया है। चीन में कंपनियां कई कीमती और दुर्लभ चीजों को डिजिटल संपत्ति में बदल रहीं हैं, ताकि भविष्य में उससे मुनाफा कमाया जा सके। आइए जानते हैं चीन में टेक्नोलॉजी की मदद से कैसे यह नए तरह का निवेश फल-फूल रहा है।

    डिजिटल टोकन
    डिजिटल टोकन - फोटो : AI

    कीमती चीजों को डिजिटल टोकन में बदल रहा चीन

    चीन के हैनान द्वीप पर पाए जाने वाले दुर्लभ हुआंगहुआली (Huanghuali) पेड़ों की अब तस्वीरें ली जा रही हैं ताकि उन्हें डिजिटल संपत्ति में बदला जा सके। यह शीशम की एक ऐसी प्रजाति है जिसे कभी चीनी सम्राट पसंद किया करते थे। समस्या यह है कि इस पेड़ को तैयार होने में दशकों लग जाते हैं, जिससे किसानों को लंबे समय तक पैसे का इंतजार करना पड़ता है। अब गीली (Geely) टेक्नोलॉजी ग्रुप जैसी कंपनियां इन पेड़ों को रियल वर्ल्ड एसेट यानी डिजिटल टोकन में बदलकर निवेशकों से पैसा जुटा रही हैं। आसान शब्दों में कहें तो, आप एक पूरे पेड़ के बजाय उसके एक छोटे से हिस्से का डिजिटल शेयर खरीद सकते हैं।

    ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक प्लेटफॉर्म है, जहां किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है।
    ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक प्लेटफॉर्म है, जहां किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है। - फोटो : Adobe Stock

    चाय और शराब के लिए भी जारी हो रहे टोकन

    यह तकनीक केवल पेड़ों तक सीमित नहीं है। अब चीन की मशहूर 'पु-एर' (Pu'er) चाय और महंगी 'बैजू' (Baijiu) शराब को भी डिजिटल टोकन में बदला जा रहा है। शंघाई की कुछ स्टार्टअप कंपनियां चाय के उन खास पैकेट्स का डिजिटल रिकॉर्ड रख रही हैं जो समय के साथ पुराने होने पर और कीमती हो जाते हैं। ब्लॉकचेन तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे मिलावट और नकली उत्पादों के धंधे पर लगाम लगेगी। निवेशक अब भरोसे के साथ कीमती चाय या शराब में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि उनका पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और प्रमाणित होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें