Airtel VI Jio and BSNL Plan: सबसे सस्ते 4जी प्लान के बारे में, 1GB डाटा की कीमत 15 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 26 Dec 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
cheapest 4G Data plan vouchers from airtel vi jio and bsnl
bsnl airtel jio - फोटो : amarujala

    सभी टेलीकॉम कंपनियों के प्री-पेड प्लान महंगे हो गए हैं। शुरुआत एयरटेल ने नवंबर के आखिरी सप्ताह में थी और खत्म रिलायंस जियो ने 1 दिसंबर को की। सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान करीब 25 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। नए प्लान के आने की वजह से ग्राहकों को रिचार्ज कराने में परेशानी हो रही है, क्योंकि अधिकतर लोगों को प्लान के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है। आइए जानते हैं Airtel, Vi, Jio और BSNL के सबसे सस्ते 4जी प्लान के बारे में...

    airtel
    airtel - फोटो : istock

    Airtel का सबसे सस्ता 4G डाटा प्लान

    Airtel के पास 58 रुपये का एक डाटा प्लान है जिसमें कुल 3 जीबी डाटा मिलता है। इस डाटा की वैलिडिटी मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के हिसाब से होती है। कायदे से देखें तो 1 जीबी डाटा की कीमत 19.33 रुपये हो रही है। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि यह डाटा प्लान है, ऐसे में आपको इस प्लान के साथ कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

    vi
    vi - फोटो : istock

    Vodafone Idea का सबसे सस्ता 4G डाटा प्लान

    Vodafone Idea के पास 19 रुपये का एक डाटा प्लान है जिसमें 1GB डाटा मिलता है। यह कंपनी का सबसे सस्ता डाटा प्लान है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है। इस प्लान में भी कोई अन्य सुविधा आपको नहीं मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें