ChatGPT: डाउन हो जाए चैटजीपीटी तो इन AI प्लेटफॉर्म का लें सकते हैं सहारा, नहीं रुकेगा कोई भी काम

नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
सार

ChatGPT Alternatives:

कुछ दिनों पहले ChatGPT ग्लोबल लेवल पर डाउन हो गया था और यूजर्स के सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि हमारे पास चैटजीपीटी के क्या विकल्प हैं?

ChatGPT alternatives gemini perplexity AI Microsoft copilot claude Ai
चैटजीपीटी के विकल्प - फोटो : अमर उजाला

    आज के समय में AI चैटबॉट्स हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। पढ़ाई, कोडिंग और रिसर्च से लेकर लीगल मसलों को सुलझाने तक में लोग AI की मदद ले रहे हैं। वहीं, इस वक्त ChatGPT दुनिया का सबसे पॉपुलर और ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एआई टूल बन गया है। हाल ही में यह AI टूल घिबली स्टाइल में तस्वीरें बनाने के चलते काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, चैटजीपीटी भी टेक्निकल कारणों से कभी-कभी डाउन हो जाता है। अभी कुछ दिनों पहले ही ChatGPT ग्लोबल लेवल पर डाउन हो गया था और यूजर्स के सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। जिसकी वजह से दुनियाभर में लाखों यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    AI चैटबॉट
    AI चैटबॉट - फोटो : AI Tool

    क्या हैं विकल्प?

    ऐसे में सवाल उठता है कि अगर चैटजीपीटी डाउन हो जाए, तो क्या हमारे पास इसके क्या विकल्प हैं, ताकि हमारा काम चलता रहे। तो चलिए जानते हैं ChatGPT के कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स के बारे में जिनसे आपके काम में रुकावट नहीं आएगी।

    Google Gemini 2.0
    Google Gemini 2.0 - फोटो : Google

    Google Gemini

    गूगल का AI चैटबॉट फास्ट और लेटेस्ट अपडेट देने में माहिर है। Gemini कई मामलों में ChatGPT से तेज रिस्पॉन्स देता है। यह चैटजीपीटी से भी कम समय में तस्वीरें बना सकता है। इसे एक तस्वीर बनाने में सिर्फ 7 से 10 सकेंड का समय लगता है, जबकि ChatGPT इससे कहीं अधिक समय लेता है। इसके अलावा, Gemini आपको लेटेस्ट न्यूज, फैक्ट्स या रियल टाइम जानकारी भी देता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें