Car AC: कार का AC कितने टन का होता है? जानिए कैसे काम करता है आपकी गाड़ी का कूलिंग सिस्टम
Car AC Tonnage:
कार तो चलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उसका AC कितने टन का है? जानिए हैचबैक, सेडान और बड़ी SUV कारों में कंपनियां कितने टन का AC लगाती हैं और घर के एसी से ये कितनी अलग हैं।

जब हम अपने घर के लिए AC खरीदते हैं, तो कमरे के साइज के हिसाब से 1 टन, 1.5 टन या 2 टन का चुनाव करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कार में आप सफर कर रहे हैं, उसका AC कितने टन का होता है? कार कंपनियों के ब्रोशर में इंजन की पावर तो लिखी होती है, लेकिन AC की क्षमता अक्सर छुपी रहती है। आइए, समझते हैं कि आपकी गाड़ी को चिल्ड रखने वाला यह सिस्टम असल में कितना पावरफुल होता है।

क्या कार के AC को भी “टन” में मापा जाता है?
घर और ऑफिस में लगे एयर कंडीशनर की क्षमता अक्सर 1 टन, 1.5 टन या 2 टन में बताई जाती है। लेकिन कारों के AC के साथ ऐसा कम सुनने को मिलता है। इसकी वजह यह है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में AC की क्षमता को सीधे "टन" की बजाय BTU यानी ब्रिटिश थर्मल यूनिट या किलोवॉट में मापा जाता है। एक टन लगभग 12,000 BTU के बराबर होता है।
आसान भाषा में समझें तो ज्यादातर छोटी हैचबैक और सेडान कारों का AC लगभग 1 से 1.5 टन के घरेलू AC के बराबर कूलिंग देता है। वहीं, बड़ी SUV और लग्जरी गाड़ियों में यह क्षमता 2 टन या उससे ज्यादा के बराबर हो सकती है।

कार के सेगमेंट के हिसाब से AC की क्षमता
गाड़ी के केबिन का साइज और उसमें बैठने वाले लोगों की क्षमता के आधार पर AC का साइज तय होता है:छोटी कारें (हैचबैक और सेडान):ऑल्टो, स्विफ्ट, आई20 या डिजायर जैसी कारों में आमतौर पर 1 से 1.2 टन (लगभग 10,000 से 14,000 BTU/घंटा) क्षमता का AC होता है। इनमें एक सिंगल कूलिंग सिस्टम (डैशबोर्ड के पास) काम करता है।कॉम्पैक्ट SUV (नेक्सॉन, क्रेटा, ब्रेजा):इन गाड़ियों का केबिन चौड़ा और ऊंचा होता है, इसलिए इनमें 1.2 से 1.4 टन (लगभग 14,000 से 17,000 BTU/घंटा) क्षमता वाले AC का इस्तेमाल किया जाता है।बड़ी SUV और लग्जरी कारें (फॉर्च्यूनर, इनोवा, सफारी):इन बड़ी 7-सीटर गाड़ियों में पीछे की सीटों के लिए भी अलग से वेंट्स और 'डुअल कूलिंग पॉइंट' होते हैं। इनमें 1.5 से लेकर 2 टन (लगभग 18,000 से 24,000+ BTU/घंटा) तक का हैवी-ड्यूटी AC लगा होता है।
- HMD Vibe 2: देसी एआई वाले सस्ते 5G स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू; 6000 mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कई फीचर्स
- AI Hacking: एआई के इस्तेमाल से हैकर्स हुए ज्यादा खतरनाक, CERT-In ने जारी की नई साइबर सुरक्षा गाइडलाइन
- Bus AC: 45 डिग्री की गर्मी में भी कैसे ठंडी रहती है स्लीपर बस? जानिए इसमें कितने टन का एसी लगा होता है
- Sam Altman: क्या AI से जाएगी आपकी नौकरी? सैम ऑल्टमैन ने दी बड़ी राहत, कहा- 'मुझे गलत साबित होने पर खुशी है'