10,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 कैमरे, 32X तक है जूम

स्मार्टफोन के जमाने में आज कल कैमरे को कौन पूछ रहा है, लेकिन जब बात बेहतर क्वालिटी वाले फोटोग्राफी की होती है तो कैमरा ही काम आता है, स्मार्टफोन जवाब दे देता है। तो चलिए आज हम आपको 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले 5 कैमरे के बारे में बताते हैं जिनमें 32X तक जूम दिया गया है

Nikon Coolpix L340
इस कैमरे में आपको 20MP का CCD सेंसर वाला मिलेगा। कैमरे के साथ 28x ऑप्टिलक जूम की सुविधा है। कैमरे का अपरचर f3.1 से f5.9 तक का है। इसमें 3 इंच की एलसीडी डिस्प्ले और बैटरी लाइफ 370 शॉट्स की है। कैमरे का वजन मात्र 430 ग्राम है। कैमरे की कीमत 9,945 रुपये है।

Nikon Coolpix A300
इस कैमरे में आपको 20.1 MP का CCD सेंसर वाला मिलेगा। इसमें 8x का ऑप्टिकल जूम, 4x की डिजिटल जूम है। इसमें 2.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है। मैक्सिमम शटर स्पीड 1/1500 है। कैमरे का अपरचर F3.7 से F6.6 तक का है। वजन 119 g और कीमत 6,995 रुपये है।