Budget 2021: मोबाइल से लेकर चार्जर और सोलर लैंप तक होंगे महंगे, देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Feb 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
budget 2021 electronics mobile phones charger cable and solar lamp will be expensive
budget 2021 electronics - फोटो : ग्राफिक्स- संदीप भारद्वाज/अमर उजाला

    आम बजट 2021 में सरकार ने मोबाइल फोन के पुर्जों और चार्जर के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार के इस फैसले से मोबाइल फोन के साथ चार्जर, केबल जैसे कई गैजेट और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट महंगे होंगे। प्रभावी दरें 1 अप्रैल 2021 से लागू होंगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर आयात शुल्क कितना बढ़ाया गया है।

    insulated wire
    insulated wire - फोटो : AMAZON

    सरकार ने बजट 2021 में जिन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर आयात शुल्क बढ़ाया है उनमें पहला नाम तार का (सभी तरह के तार, केबल) का है। इस पर आयात शुल्क फिलहाल 7.5 फीसदी है जिसे 10 फीसदी कर दिया गया है।

    FOR DEMO
    FOR DEMO

    सेलुलर मोबाइल फोन के सर्किट, फोन के कैमरे के लिए इस्तेमाल होने वाला पार्ट्स, फोन के कनेक्टर्स, फोन के बैक कवर, साइड बटन, चार्जर, एडाप्टर पर फिलहाल आयात शुल्क नहीं लगता है लेकिन अब इसे 2.5 फीसदी से 10 फीसदी तक कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें