BSNL के 500 रुपये से कम वाले प्लान जो देते हैं प्राइवेट कंपनियों को टक्कर

जियो के आने के बाद मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले है। आए दिन नए-नए प्लान लॉन्च हो रहे हैं। इस मामले में एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों के साथ BSNL भी पीछे नहीं है। आज हम इस रिपोर्ट में बीएसएनएल के 500 रुपये से कम कीमत वाले 5 प्लान्स के बारे में बताएंगे जो प्राइवेट कंपनियों के प्लान को कड़ी टक्कर देते हैं।

97 रुपये का प्लान
BSNL ने हाल ही में Micromax के साथ मिलकर 4G फोन Bharat 1 लॉन्च किया है जिसकी कीमत 2,200 रुपये है। इस फोन के साथ कंपनी 97 रुपये का प्लान दे रही है जिसके तहत सभी नेटवर्क पर 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 5 जीबी डाटा मिलेगा।

186 रुपये का प्लान
BSNL के इस प्लान में 28 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। वैसे इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है लेकिन डाटा 28 दिन ही मिलेगा। वहीं ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है।