BSNL का शानदार प्रीपेड प्लान, रोज मिलेगा 5GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 04 Mar 2020 11:10 AM IST
BSNL rs 551 prepaid plan offers 5gb data daily to users know all about it in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने वैसे तो बाजार में कई सारे खास प्रीपेड प्लान उतारे हैं, लेकिन इन सभी में से सबसे बेस्ट 551 रुपये वाला प्लान है। क्योंकि इस रिचार्ज प्लान के साथ उपभोक्ताओं को रोजाना 5 जीबी डाटा मिलता है। हालांकि, कंपनी ने इस प्रीपेड प्लान के साथ उपभोक्ताओं को एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा नहीं दी है। अगर आप भी सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए प्रीपेड प्लान की खोज रहे हैं, तो आप इस पैक को चुन सकते है। तो आइए जानते हैं 551 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में...

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL का 551 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 5 जीबी (कुल 450 जीबी डाटा) डाटा मिलता है। लेकिन कंपनी यूजर्स को इस पैक के साथ एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL के इस प्लान से जुड़ी अहम जानकारी

    551 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ग्राहकों के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक इस प्लान को थर्ड पार्टी एप पेटीएम और फोन पे से भी रिचार्ज करा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान सिर्फ यूजर्स को 3जी नेटवर्क के तहत ही मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें