BSNL: बीएसएनएल का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 51 रुपये में मिलेगा नया SIM, हाथ से न जानें दें ये मौका
BSNL New SIM Offer:
अगर आप नया मोबाइल नंबर लेने की सोच रहे हैं, तो BSNL का सीमित अवधि वाला ऑफर आपके काम आ सकता है। कंपनी सिर्फ 51 रुपये में नया SIM और पहला प्रीपेड रिचार्ज दे रही है। यह ऑफर कब तक उपलब्ध रहेगा, किन लोगों को मिलेगा और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है, यहां जानिए पूरी जानकारी।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए एक आकर्षक ऑफर लेकर आई है। कंपनी लोगों से इस सीमित अवधि वाले ऑफर का फायदा उठाने की अपील कर रही है। खास बात यह है कि महज 51 रुपये में नया SIM कार्ड और पहला प्रीपेड रिचार्ज मिल रहा है। अगर आप नया नंबर लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए किफायती साबित हो सकता है।

दरअसल, निजी टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi देश के अधिकांश हिस्सों में 5G नेटवर्क का विस्तार कर चुकी हैं। ऐसे में BSNL अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए कम कीमत वाले ऑफर्स पर जोर दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके।

क्या है BSNL का 51 रुपये वाला ऑफर?
BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर इस ऑफर की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, 51 रुपये का यह प्रीपेड प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यदि आप पहले से BSNL के ग्राहक हैं, तो इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको नया SIM लेना होगा।
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 51 रुपये के पहले रिचार्ज के साथ नया BSNL SIM बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। यानी नए कनेक्शन के लिए अलग से SIM खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
- Nothing Phone 4b या Motorola Edge 70 Pro: खरीदने से पहले जान लें किस फोन में है ज्यादा दम
- Telecom: Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, जल्द 15% तक महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान
- Nothing Phone 4b भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और Glyph Bar के साथ आया नया स्मार्टफोन; जानिए कितनी है कीमत
- Samsung: एआई ने बदल दी सैमसंग की किस्मत, सिर्फ 3 महीने में पूरे साल से ज्यादा हुई कमाई, ये कारोबार बना हथियार