BSNL: महीने भर की वैलिडिटी के साथ इन प्लान्स में मिलेंगे आपको ढेरों बेनिफिट्स, डाटा और कॉलिंग का उठा सकेंगे मजा

BSNl Recharge Plans:
आज हम आपको बीएसएनएल के कुछ आकर्षक रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन रिचार्ज प्लान्स में आपको कम कीमत पर ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा आपको एक महीने की वैलिडिटी भी इन रिचार्ज प्लान्स में मिल रही है। कुछ समय पहले ही बीएसएनएल ने किफायती दरों पर कई रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया था। इन प्लान्स के लॉन्च होने के बाद कई ग्राहक बीएसएनएल के साथ जुड़ रहे हैं। अगर आप बीएसएनएल की टेलीकॉम सेवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम बीएसएनएल के महीने भर की वैलिडिटी वाले खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानेंगे। इन प्लान्स में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए डाटा लिमिट के साथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में सस्ते दाम पर ये रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -

बीएसएनएल का 153 रुपये का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 153 रुपये है। इसमें आपको कुल 28 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं इंटरनेट उपयोग के लिए इसमें आपको रोजाना 1GB डाटा मिल रहा है। वहीं इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

बीएसएनएल का 118 रुपये का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको कुल 26 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान की कीमत 118 रुपये है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 0.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा आपको प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।