BSNL: ये हैं बीएसएनएल के सबसे शानदार प्लान, कम कीमत में पाएं ढेरों फायदे

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड अन्य प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करता रहता है। इसी क्रम में बीएसएनएल ने एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए कई जबरदस्त प्लान की पेशकश की है। इस समय सभी टेलीकॉम कंपनियों में जबरदस्त कॉम्पिटिशन चल रहा है। अब चाहे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी प्राइवेट कंपनियां हों या फिर सरकारी कंपनी बीएसएनएल हर कोई अपने यूजर्स को सबसे किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी एक सही प्लान की तलाश में हैं पर इसका चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको बीएसएनएल के सबसे किफायती और शानदार प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आपको एक सही रिचार्ज प्लान चुनने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में...

सबसे सस्ता प्लान
- बीएसएनएल के पोस्टपेड प्लान्स की शुरुआत 199 रुपये से होती है, जिसमें यूजर्स के हर दिन 100 एसएमएस, 75GB तक के रोलोवर के साथ 25 GB फ्री डेटा और होम एलएसए/ एमटीएनएल रोमिंग एरिया समेत नेशनल रोमिंग में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के बेनिफिट्स मिलते हैं।

‘घर वापसी’ प्लान
- 399 रुपये की कीमत पर मिलने वाले बीएसएनएल के प्लान का नाम ‘घर वापसी’ है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग- एचपीएमएलएन और एमटीएनएल नेटवर्क में दिल्ली और मुंबई समेत नेशनल रोमिंग, 210 GB तक का रोलोवर डेटा, 70 GB फ्री इंटरनेट और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है।
- Smartphone Tips: फोन हैंग होने से हैं परेशान? तो इन टिप्स को अपनाएं, मिनटों में दूर होगी समस्या
- Gmail Tips and Tricks: लॉक हुए जीमेल अकाउंट में आसानी से कर सकेंगे लॉगिन, बस अपनानी होगी ये ट्रिक
- जानिए क्यों व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को हो सकती है जेल
- Mobile Tips for Winter: इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित, वरना खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन