BSNL के ₹1000 से कम वाले ये 3 प्लान हैं पैसा वसूल: 164 दिनों तक की वैलिडिटी, सस्ते कॉलिंग ऑप्शन और कई फायदे
BSNL Prepaid Recharge:
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (बीएसएनएल) बजट यूजर्स के लिए एक मसीहा बनकर उभरी है। अगर आप 1000 रुपये के अंदर ऐसे प्लान ढूंढ रहे हैं जो महीनों तक चलें, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।

प्राइवेट कंपनियों के महंगे होते रिचार्ज के बीच सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है। BSNL के 1000 रुपये से कम वाले प्रीपेड प्लान इन दिनों यूजर्स के लिए किफायती विकल्प बनकर उभरे हैं। इनमें लंबी वैलिडिटी, रोजाना डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं, जो बढ़ती टेलीकॉम कीमतों के बीच राहत देते हैं। आइए तीनों प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं।

लंबी वैलिडिटी वाला बेस्ट प्लान
BSNL का 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लंबी अवधि के लिए सबसे आकर्षक विकल्प माना जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग, पूरे देश में फ्री रोमिंग, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। खास बात यह है कि होली 2026 ऑफर के तहत 31 मार्च तक रिचार्ज करने पर इसकी वैलिडिटी 150 दिन से बढ़ाकर 164 दिन कर दी गई है। इस हिसाब से रोज का खर्च करीब 6 रुपये से थोड़ा ज्यादा बैठता है।

मिड-रेंज यूजर्स के लिए प्लान
अगर आप ज्यादा लंबी वैलिडिटी नहीं चाहते, तो 347 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी आमतौर पर 50 से 54 दिन के बीच रहती है। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps रह जाती है, जिससे बेसिक इंटरनेट इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है।
- Cooker: LPG सिलेंडर का झंझट भुला देगा ये कुकर, 1,500 रुपये से भी कम है कीमत, इंडक्शन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
- बच्चों के डेटा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी: एनएचआरसी ने मेटा-व्हाट्सएप को थमाया नोटिस; 15 दिनों में मांगा जवाब
- एआई के क्षेत्र में साथ आएंगे भारत और यूके: लंदन में बोले भारतीय उच्चायुक्त- दोनों देशों के पास बड़ी क्षमताएं
- Airtel: नेटवर्क गायब होने की टेंशन खत्म! एयरटेल और स्टारलिंक का कमाल, अब सीधे सैटेलाइट से चलेगा आपका 4G फोन