BSNL Recharge Plans: एक महीने की वैलिडिटी के लिए ये प्लान्स हैं बेस्ट, इंटरनेट और कॉलिंग के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 27 Apr 2022 02:58 PM IST
BSNL Recharge Plans BSNL 28 days validity best Recharge Plans know all details about this
BSNL Recharge Plans - फोटो : BSNL

    BSNL Recharge Plans:

    आज हम आपको बीएसएनएल के कुछ खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है। अगर आप एक महीने की वैधता वाले किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स की वजह से देश में कई लोग इसकी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा बीएसएनएल के साथ कई नए ग्राहक भी जुड़ रहे हैं। बीएसएनएल के किफायती रिचार्ज प्लान्स में आपको अच्छी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना डेली डाटा लिमिट भी मिलती है। इसके अलावा आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी इन प्लान्स में मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के 1 महीने की वैधता वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन प्लान्स को फोन में रिचार्ज कराने पर आपको कई बेनिफिट्स मिलेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में -

    BSNL Recharge Plans
    BSNL Recharge Plans - फोटो : iStock

    बीएसएनल का 153 रुपये का रिचार्ज प्लान

    बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 153 रुपये है। इसमें आपको कुल 28 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

    BSNL Recharge Plans
    BSNL Recharge Plans - फोटो : istock

    इसके अलावा इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1 GB इंटरनेट मिलता है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड को घटाकर 40 kbps कर दी जाएगी। ऐसे में बीएसएनएल का ये रिचार्ज प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें