BSNL Recharge Plan: मात्र 395 रुपये के रिचार्ज में आपको मिलेगी 71 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग का भी उठा सकेंगे मजा

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 06 Feb 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
BSNL Recharge Plan BSNL 395 rupees Plan know all details about this tech news in hindi
BSNL 395 plan details - फोटो : BSNL

    भारत में इन दिनों बीएसएनएल ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण उसके सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान हैं। हाल ही में कुछ समय पहले कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि की थी। इन प्लान की बढ़ी हुई कीमतों का बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल अपने ग्राहकों को काफी सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। बीएसएनएल के इन रिचार्ज प्लान्स में आपको अच्छी खासी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डेली डाटा लिमिट भी मिल रही है। अगर आप बीएसएनएल उपयोगकर्ता हैं और किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, जहां कम कीमत के रिचार्ज पर अच्छी खासी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट का मजा मिल सके। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

    BSNL 395 plan details
    BSNL 395 plan details - फोटो : Istock

    बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 395 रुपये है। इस प्लान को मोबाइल में रिचार्ज कराने पर आपको कुल 71 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में आपको कई दूसरी सुविधाएं भी मिल रही हैं।

    BSNL 395 plan details
    BSNL 395 plan details - फोटो : Istock

    प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB डाटा मिल रहा है। वहीं डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद स्पीड को घटाकर 40 kbps कर दिया जाएगा। ऐसे में ये प्लान आपके इंटरनेट की जरूरतों को भी पूरा करेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें