BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, रोज मिलेगा 40GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 04 Feb 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
BSNL Launches Rs 2,499 Broadband Plan to Offer 40GB Data per Day
BSNL

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान में रोज 40 जीबी डाटा मिलेगी और वह भी 100Mbps की स्पीड से। BSNL के इस प्लान की कीमत 2,499 रुपये है। बीएसएनएल के इस प्लान में कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। आइए जानते हैं।

    bsnl broadband
    bsnl broadband

    BSNL के इस 2,499 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी स्टोरेज के साथ फ्री ई-मेल आईडी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ रोज 40 जीबी डाटा मिलेगा और 40 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 2 एमबीपीएस हो जाएगी।

    bsnl offers
    bsnl offers

    वहीं BSNL के कोलकाता वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सालाना ब्रॉडबैंड प्लान लेने पर कैशबैक भी मिलेगा और इस प्लान की वैधता 1 महीने की है। 2,499 रुपये वाले प्लान के अलावा कंपनी के पास 777 रुपये, 1,277 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान भी हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें