BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा हर महीने 2,000GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 07 Feb 2020 09:52 AM IST
BSNL launch new broadband plan offers 2,000 gb data with calling know all about it in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

    देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए भारत फाइबर के तहत 2,999 रुपये वाला नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 100 एमबीपीएस की स्पीड से 2 टीबी (2,000 जीबी डाटा) डाटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को मुफ्त में अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन देगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले बाजार में कई ब्रॉडबैंड प्लान उतारे थे। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से...

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL का 2,999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान हर महीने 100 एमबीपीएस की स्पीड से 2 टीबी यानी 2000 जीबी डाटा मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को अमेजन प्राइम प्रीमियम एप की फ्री में सब्सक्रिप्शन देगी। फिलहाल, यह प्लान चेन्नई और तमिलनाडु के सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान को जल्द देश के अन्य सर्किल में पेश किया जाएगा।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    बीएसएनएल का 555 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    इस प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, यह प्लान महाराष्ट्र और गोवा के सर्किल में उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें