BSNL Fiber Offer: सिर्फ ₹399 प्रति महीने में चलेगा इंटरनेट, 50Mbps की होगी स्पीड, मुफ्त देखें 500 TV चैनल्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 26 Jul 2026 01:15 PM IST
सार

BSNL Broadband Offer: अगर आप कम कीमत में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन की तलाश में हैं, तो BSNL का नया ऑफर आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। कंपनी पहले 12 महीनों तक सिर्फ ₹399 प्रति माह में 50Mbps स्पीड, 3300GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 500 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल्स का लाभ दे रही है। आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
bsnl fiber spark 399 broadband plan 50mbps 3300gb data offer details
बीएसएनएल फाइबर ऑफर - फोटो : अमर उजाला

    BSNL ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान पर खास ऑफर पेश किया है। इस प्लान की नियमित कीमत ₹449 प्रति माह है, लेकिन सरकारी टेलीकॉम कंपनी पहले 12 महीनों तक ग्राहकों को इसे केवल ₹399 प्रति माह में ऑफर कर रही हैं। 13वें महीने से प्लान की कीमत फिर ₹449 हो जाएगी। आइए इस ब्रॉडबैंड प्लान के पूरे फायदे जानते हैं...

    50Mbps की मिलेगी स्पीड
    50Mbps की मिलेगी स्पीड - फोटो : AI

    50Mbps स्पीड और 3300GB डेटा

    इस प्लान में हर महीने 50 Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ 3300 GB (करीब 3.3 TB) डेटा मिलता है। अगर तय डेटा लिमिट पूरी हो जाती है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी।

    फ्री लैंडलाइन के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग
    फ्री लैंडलाइन के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग - फोटो : AI

    फ्री लैंडलाइन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

    ब्रॉडबैंड के साथ BSNL ग्राहकों को फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी देता है। इस कनेक्शन से देशभर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि, लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहकों को अलग से खरीदना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें