कोलकाता में लॉन्च हुई BSNL 4G सेवा, प्लान की शुरुआती कीमत 96 रुपये !

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Thu, 12 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
BSNL 4G Now Live in Kolkata Customers can Upgrade to 4G SIM Card Plans starts from Rs 96
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कोलकाता सर्किल में अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए अपनी 4G सेवा शुरू कर दी है। BSNL की 4जी सेवा कोलकाता में बड़ाबाजार, हुगली ब्रिज समेत कई इलाकों में चल रही है। 4जी सेवा शुरू करने के साथ ही कंपनी 4जी सिम भी उपलब्ध करा रही है जिसे ग्राहक पास के स्टोर से ले सकते हैं और अपने 3जी सिम को 4जी में अपग्रेड कर सकते हैं।

    BSNL 4G Plus
    BSNL 4G Plus - फोटो : play store

    हालांकि BSNL ने कोलकाता में 4जी सेवा की आधिकारिक लॉन्चिंग की अभी घोषणा नहीं की है। कोलकाता में BSNL की 4जी सेवा की जानकारी टेलीकॉमटॉक ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 के मार्च के अंत तक कोलकाता के सभी इलाको में BSNL की 4जी सेवा शुरू कर दी जाएगी।

    BSNL 4G SPEED KOLKATA
    BSNL 4G SPEED KOLKATA - फोटो : Telecom Talk

    बता दें कि BSNL पहले से ही केरल, कर्नाटक, चेन्नई, मध्यप्रदेश और गुजरात जैसे शहरों में 4जी की टेस्टिंग कर रहा है। कुछ सर्किल में BSNL की 4जी सेवा शुरू हो गई है जिसके तहत ग्राहकों को मामूली कीमत पर रोजाना 10 जीबी डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें