WhatsApp Scam: व्हाट्सएप पर चल रहा ‘ब्लर इमेज’ वाला स्कैम, एक क्लिक बन जाएगी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 15 Apr 2025 06:20 AM IST
सार

WhatsApp पर धुंधली तस्वीरें भेजकर साइबर क्रिमिनल्स लोगों को स्कैम में फंसा रहे हैं। आइए जानते हैं आप इनसे कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

Blur image scam in whatsapp can steal your personal data in just one click
व्हाट्सएप पर नए तरह का स्कैम - फोटो : AI

    साइबर ठगी के नए-नए तरीके हर दिन सामने आ रहे हैं। अब WhatsApp पर एक ऐसा स्कैम चल रहा है जिसे 'ब्लर इमेज स्कैम' कहा जा रहा है। इस स्कैम के चंगुल में लोग फंसकर हैकिंग के शिकार बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है यह स्कैम और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    इस स्कैम की शुरुआत होती है व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से आने वाले मैसेज से, जिसमें एक धुंधली (ब्लर) फोटो होती है। साथ ही उसमें ऐसा मैसेज लिखा होता है जो आपकी जिज्ञासा को भड़काता देता है, जैसे कि "ये तेरी पुरानी फोटो है क्या?" या "देख इसमें तू ही है शायद!"। ऐसे मैसेज पढ़कर ज्यादातर लोग उस तस्वीर को खोलने की कोशिश करते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी गलती बन जाती है।

    ब्लर इमेज स्कैम
    ब्लर इमेज स्कैम - फोटो : AI

    जैसे ही आप फोटो पर क्लिक करते हैं, आपको एक लिंक पर भेजा जाता है जो किसी फेक वेबसाइट से जुड़ा होता है। इस वेबसाइट पर आपसे बैंक डिटेल्स, OTP या पर्सनल जानकारी मांगी जाती है। कुछ मामलों में यह लिंक आपके फोन में वायरस या स्पाइवेयर भी इंस्टॉल कर देता है, जो फोन को धीरे-धीरे हैक कर सकता है।