BJP सांसद को हैकर्स ने बनाया शिकार, खाते से गायब हुए 15 लाख रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 16 Feb 2019 01:32 PM IST
BJP MP Shobha Karandlaje Bank Account Hacked, Stolen Rs 15 lakhs
hackers

    पिछले एक साल की घटनाओं पर नजर डालें तो भारत में साइबर फ्रॉड काफी तेजी से बढ़ा है। अभी पिछले महीने ही मुंबई में एक कारोबारी के अकाउंट से करीब 80 लाख रुपये गायब हुए थे, वहीं अब कर्नाटक से बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे के अकाउंट से साइबर चोरों ने 15 लाख रुपये गायब किए हैं।

    Shobha Karandlaje
    Shobha Karandlaje

    शोभा को इस बात की जानकारी तब हुई जब उन्होंने बैंक जाकर अकाउंट पासबुक अपडेट करवाया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि खाते से 15 लाख रुपये निकल जाने के बाद भी उनके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया जबकि उनके अकाउंट में मैसेज अलर्ट सर्विस एक्टिव है।

    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली पुलिस - फोटो : ani

    इस संबंध में शोभा ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। शोभा के मुताबिक उनके खाते से दिसंबर 2018 में दो बार में 15.62 लाख रुपये गायब हुए हैं। इस केस को फिलहाल साइबर सेल को सौंपा गया है। बता दें कि शोभा करंदलाजे कर्नाटक की उडुपी चिकमंगलूर लोकसभा से बीजेपी सांसद हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें