खरीदना है 10 हजार रुपये तक का बेस्ट स्मार्टफोन, ये हैं इंडिया के टॉप स्मार्टफोन

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Sat, 20 Apr 2019 05:09 PM IST
Best Smart Phones under Rs 10000 in India
Best Smart Phones under 10000

    स्मार्टफोन मार्केट में इस समय हर बजट और जरूरत के हिसाब से स्मार्टफोन की भरमार है। यदि आपका बजट 10,000 रुपये तक है और आपकी नजर एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में है, तो यहां हम आपको 7 ऐसे बजट स्मार्टफोंस के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बढ़िया कैमरा, दमदार बैट्री, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। आइये जानते हैं...

    Samsung Galaxy M10
    Samsung Galaxy M10

    बजट सेगमेंट में सैमसंग का नया गैलेक्सी एम10 काफी पॉपुलर स्मार्टफोन बन चुका है। इसमें 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो, इस फोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, इसके बदले आपको फेस अनलॉक मिलेगा।

    सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत की बात करें तो 3GB+32GBM वेरियंट कीकीमत 8,990 रुपयेहै।

    Xiaomi Redmi Note 7 pro-2
    Xiaomi Redmi Note 7 pro-2

    हाल में लांच हुआ Xiaomi Redmi Note 7 एक अच्छा स्मार्टफोन है। इसका लुक्स प्रीमियम है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी सेसंर 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3जीबी/4जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। यह फोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    कीमत की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कीकीमत 9,999 रुपयेहै।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें