Recharge plan: नंबर चालू रखने के लिए ये हैं सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 17 Nov 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
Best Recharge Plan List to Keep Number Active Check Cheapest Recharge Plan Here
Best Recharge Plan - फोटो : अमर उजाला

    टेलीकॉम कंपनियों के लगातार महंगे होते रिचार्ज प्लान दो सिम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। ऐसे यूजर्स के लिए अब एक साथ दो सिम का यूज करना काफी महंगा हो गया है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों ने थोड़ी राहत देते हुए अपने रिचार्ज प्लान में कुछ सस्ते प्लान भी एड किए हैं और इनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है। यदि आप भी अपनी सेकेंडरी सिम को चालू रखने के लिए कोई किफायती रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, एयरटेल, VI (आइडिया-वोडफोन) और बीएसएनएल के सबसे सस्ते लेकिन ज्यादा वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Reliance jio
    Reliance jio - फोटो : अमर उजाला

    Jio के सस्ते रिचार्ज प्लान

    सस्ते रिचार्ज प्लान के मामले में जियो सबसे बढ़िया प्लान ऑफर करता है। जियो 26 रुपये में सबसे सस्ता प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी और 2 जीबी का इंटरनेट डाटा मिलता है। जियो 26 रुपये के प्लान के साथ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। जियो के दूसरे सबसे सस्ते प्लान की बात करें तो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला 62 रुपये का रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में 6 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ भी कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है।

    Airtel Recharge Plan
    Airtel Recharge Plan - फोटो : Istock

    Airtel के सस्ते रिचार्ज प्लान

    एयरटेल के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें तो 99 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 99 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है। इस प्लान में पूरे 28 दिन के लिए 200 एमबी डाटा भी मिलता है। यदि 3 महीने के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान की बात करें तो एयरटेल में 455 रुपये का रिचार्ज सबसे अच्छा ऑप्शन है। 455 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS और 6 जीबी डाटा भी मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें