Best Camera Phone: सेल्फी लवर्स के लिए यह स्मार्टफोन हैं बेस्ट, देखें टॉप-5 की लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Aug 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
Best Camera Phone For Selfie Lovers Check Top 5 Best Camera Phone List Here
बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन - फोटो : अमर उजाला

    सोशल मीडिया के दौर में हर कोई सेल्फी का दीवाना है। आजकल स्मार्टफोन भी दमदार कैमरे के साथ शानदार सेल्फी कैमरे से लैस होते जा रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी सेल्फी लवर हैं और बढ़िया फ्रंट कैमरे वाला फोन खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच बेस्ट सेल्फी कैमरा वाले फोन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके सोशल मीडिया अकाउंट में चार चांद लगा देंगे। चलिए देखते हैं।

    Vivo V27 Pro
    Vivo V27 Pro - फोटो : Vivo

    Vivo V27 Pro

    वीवो का वी27 प्रो सेल्फी लवर्स के लिए बेस्ट फोन है। कम कीमत में आने वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के अन्य कैमरे की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Vivo V27 Pro में 50 मेगापिक्सल (OIS) प्राइमरी कैमरा, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। Vivo V27 Pro में 4600mAh की बैटरी और 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    iPhone 14 Pro Series
    iPhone 14 Pro Series - फोटो : अमर उजाला

    Apple iPhone 14 Pro सीरीज

    यदि आपका बजट ज्यादा है और आप बेस्ट कैमरा फोन देख रहे हैं तो आईफोन 14 प्रो सीरीज आपके लिए है। आईफोन 14 प्रो सीरीज में आपको दमदार कैमरे के साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी मिलती है। आईफोन 14 प्रो सीरीज में A16 बायोनिक चिपसेट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो सिनेमैटिक वीडियो के साथ कई कैमरा फीचर्स के साथ आता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें