मॉल में बर्गर खाने गए 500 लोगों को लगा 50 लाख का चूना, आप भी हो सकते हैं शिकार

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Feb 2019 01:44 PM IST
ATM card cloning: Stolen Rs 50 Lakhs from customer for burger
ATM CARD CLONE

    अभी तक आपने सुना होगा कि फलां एटीएम में चोरों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर लाखों रुपये उड़ा लिए, लेकिन अब आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि आप किसी मॉल या किसी दुकान पर कार्ड से पेमेंट कर रहे हैं तो संभव है कि वहां भी आपके एटीएम कार्ड का क्लोन बन जाए और आपका बैंक खाता खाली हो जाएगा। कुछ ऐसा ही मामला नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित एक बर्गर रेस्टोरेंट में हुआ है। आइए जानते हैं।

    demo pic
    demo pic

    दरअसल यह पूरा मामला एटीएम कार्ड क्लोनिंग से जुड़ा है। पुलिस रिपोर्ट की मानें तो जिस तरह एटीएम में कार्ड क्लोनिंग मशीन की मदद से ठग एटीएम कार्ड का क्लोन यानि नकली कार्ड तैयार करते हैं, उसी तरह जीआईपी के एक बर्गर रेस्टोरेंट में भी एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार किया गया है।

    CARD SWAP
    CARD SWAP

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस तरह कार्ड क्लोनिंग करके करीब 500 लोगों को चूना लगाया गया है और करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी हुई है। वहीं पुलिस अब पीड़ित लोगों की मदद से मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।