अटल लैपटॉप योजना: क्या सच में हर आदमी को फ्री में मिल रहा है लैपटॉप?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 27 Oct 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Atal laptop yojna : Know the truth of this viral message
atal laptop yojna

    सरकारी योजनाओं के नाम सुनते ही हम खुशी से झूम उठते हैं और उसमें भी यदि फ्री में कुछ मिलने की बात हो तो फिर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। किसी भी मैसेज या सूचना को कम समय में ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में आज सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हाथ है। आए दिन सोशल मीडिया पर तमाम तरह के मैसेज आते हैं। इनमें से कुछ मैसेज सही होते हैं तो कुछ फर्जी होते हैं। अब व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार अटल लैपटॉप योजना के जरिए देश के हर एक नागरिक को फ्री में लैपटॉप दे रही है। तो आइए इस मैसेज की सच्चाई जानते हैं।

    atal laptop yojna
    atal laptop yojna

    मैसेज में क्या लिखा है?

    व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है

    'अटल फ्री लैपटॉप योजना शुरू हुई

    दीपावली के दिन मोदी जी बांटेंगे लैपटॉप

    नीचे दी हुई लिंक पर जाकर तुरंत अप्लाई करें👇👇

    http://bit.ly/2SkKgI7 '

    atal laptop yojna
    atal laptop yojna

    मैसेज में दिए गए इस लिंक पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा जिसमें आपसे 5 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें