अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं ऐप्पल के ये 5 शानदार प्रोडक्ट

amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Sat, 03 Jun 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
apple WWDC 2017 next week apple will launch these 5 product

    ऐप्पल का सबसे बड़ा इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 शुरू होने जा रहा है। वैसे तो इस आयोजन में ज्यादातर सॉफ्टवेयर शोकेस किए जाते हैं। इस शो में कंपनी अपना लेटेस्ट आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम प्रदर्शित करेगी। लेकिन इस साल शो में केवल सॉफ्टवेयर ही नहीं बल्कि और भी कई नई लॉन्चिंग हो सकती हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं, लॉन्च होने वाले नए ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर...

    अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं ऐप्पल के ये 5 शानदार प्रोडक्ट

    आईओएस-11

    डब्लूडब्लूडीसी 2017 में ऐप्पल अपना अगला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 लॉन्च करने वाला है। उम्मीद है कि नए आईओएस में अपडेटेड यूजर इंटरफेस, ग्रुप फेसटाइम कैपेबिल्टी, सीरी अपडेट और कई नए फीचर मिलेंगे। इसके साथ ही ऐप्पल टीवीओएस 11, वॉचओएस 4 और मैक ओएस 11 भी लॉन्च कर सकता है।

    अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं ऐप्पल के ये 5 शानदार प्रोडक्ट

    आईपैड प्रो

    सोमवार को ऐप्पल अपने नए आईपैड को लॉन्च कर सकता है। नए आईपैड की लॉन्चिंग की खबरें बाजार में लंबे समय से चल रही हैं। माना जा रहा है कि नए आईपैड में 9.7 इंच का डिस्प्ले मौजूद होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें