Apple Watch Series 11, SE 3 और Ultra 3: पहली बार 5G सपोर्ट और कई नए हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च हुए वॉच
Apple ने अपने iPhone 17 Series के लॉन्च इवेंट में पहले नई Watch Series 11, Watch SE 3 और Watch Ultra 3 को पेश किया है। ये स्मार्टवॉच न केवल डिजाइन और परफॉर्मेंस में अपग्रेड हैं, बल्कि हेल्थ मॉनिटरिंग और 5G कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स से लैस हैं।

टेक दिग्गज Apple ने मंगलवार को अपने बहुप्रतीक्षित “Awe Dropping” इवेंट में नई Apple Watch Series 11, Watch SE 3 और Watch Ultra 3 को लॉन्च किया। कंपनी ने इन्हें कई बड़े बदलावों और हेल्थ-सेंट्रिक फीचर्स के साथ पेश किया है। आइए एपल के तीनों वॉच के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Apple Watch Series 11 की खासियत
नई Watch Series 11 एप्पल की पहली स्मार्टवॉच है जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों जैसे हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग की सुविधा भी जोड़ी गई है, जो पिछले 30 दिनों के डाटा का विश्लेषण कर रिपोर्ट देती है। इस वॉच का एक और बड़ा आकर्षण है Sleep Score फीचर, जो नींद की अवधि और नींद के विभिन्न चरणों को मापकर बेहतर नींद की क्वालिटी समझने में मदद करता है।
बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 24 घंटे तक बैकअप का दावा किया है। डिजाइन में यह रीसाइकल्ड एल्युमिनियम और पॉलिश्ड टाइटेनियम में उपलब्ध होगी। साथ ही इसमें Ion-X ग्लास इस्तेमाल किया गया है, जो सिरेमिक कोटिंग के साथ पहले से दोगुना स्क्रैच-रेसिस्टेंट है। Series 11 की शुरुआती कीमत 399 डॉलर रखी गई है और यह 19 सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Apple Watch SE 3 के नए फीचर्स
Apple ने Watch SE 3 भी पेश की है, जो ज्यादा किफायती कीमत पर बेहतरीन फीचर्स देती है। इसमें फास्टर S10 प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ, स्ट्रॉन्गर ग्लास और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है। नई SE 3 में डबल-टैप और रिस्ट-फ्लिक जेस्चर, स्लीप एप्निया डिटेक्शन, Sleep Score, इनबिल्ट स्पीकर से म्यूजिक/पॉडकास्ट प्ले करने की सुविधा, 2x तेज चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी शामिल हैं।
बैटरी बैकअप करीब 18 घंटे तक का मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 249 डॉलर है और यह भी 19 सितंबर 2025 से उपलब्ध होगी। प्री-ऑर्डर अब शुरू हो चुके हैं।