Research: खतरे में Samsung की कुर्सी! 2025 में एपल बन सकता है नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 26 Nov 2025 05:24 PM IST
सार

Apple vs Samsung:

काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग का वर्षों पुराना नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड का ताज अब खतरे में है। iPhone 17 सीरीज की जबरदस्त बिक्री और वैश्विक अपग्रेड साइकिल की वजह से 2025 में एपल मार्केट लीडर बन सकता है।

विज्ञापन
apple to overtake samsung global smartphone market 2025 iphone 17 demand
सैमसंग vs एपल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

    दुनिया के नंबर-1 स्मार्टफोन निर्माता के तौर पर सैमसंग का लंबे समय से कायम दबदबा अब कमजोर पड़ता दिख रहा है। Counterpoint Research की नई रिपोर्ट बताती है कि 2025 में एपल सैमसंग को पछाड़कर ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में शीर्ष स्थान हासिल कर सकता है। iPhone 17 सीरीज की रिकॉर्ड तोड़ मांग और तेजी से बढ़ रही अपग्रेड साइकिल को इसकी सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

    Apple iPhone 17 Pro Max
    Apple iPhone 17 Pro Max - फोटो : Apple

    iPhone 17 सीरीज ने बदल दी मार्केट की तस्वीर

    रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में एपल की iPhone शिपमेंट में 10% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं सैमसंग सिर्फ 4.6% की ग्रोथ के साथ अपनी बढ़त बनाए रखने में नाकाम रह सकता है। अगर अनुमान सही साबित हुए, तो 2025 के अंत तक एपल 19.4% ग्लोबल मार्केट शेयर के साथ नंबर-1 ब्रांड बन जाएगा।

    iPhone 17
    iPhone 17 - फोटो : iPhone 17

    मार्केट ग्रोथ से कहीं आगे रही Apple

    iPhone 17 सीरीज ने लॉन्च के पहले ही महीने में 22% की शानदार वृद्धि दर्ज की, जबकि बाजार कुल मिलाकर लगभग 3% गिरावट में रहा। Counterpoint की एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि अक्टूबर में एपल की बिक्री 37% बढ़ी, जो बाकी मार्केट की 8% ग्रोथ से कहीं आगे है। विशेष रूप से iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की शुरुआती मांग ने एपल के प्रदर्शन को नई ऊंचाई दी है। iPhone Air की सामान्य प्रतिक्रिया भी कंपनी की रफ्तार को धीमा नहीं कर पाई।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें