Apple Store: अंबानी परिवार को हर महीने किराए में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा हिसाब-किताब
Apple Store को काफी शानदार और एनर्जी-एफिशिएंट डिजाइन में बनाया गया है। यह स्टोर मुंबई के 'रिलायंस जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल' में स्थित है।

विस्तार
भारत में पहला एपल स्टोर खुल गया है। एपल सीईओ टिम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत के पहले एपल स्टोर का उद्घाटन किया। मुंबई के बीकेसी में खुले इस एपल स्टोर का नाम एपल BKC रखा गया है। यह मुंबई का एक बहुत बड़ा कमर्शियल हब है और यहां काफी चहल-पहल रहती है। इस स्टोर को काफी शानदार और एनर्जी-एफिशिएंट डिजाइन में बनाया गया है। यह स्टोर 'रिलायंस जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल' में स्थित है और दावा किया जा रहा है कि इस स्टोर के लिए एपल को लाखों रुपये का मासिक किराया देना होगा।
अंबानी परिवार के रिलायंस जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुले नए एपल स्टोर के लिए कंपनी को हर महीने मोटी रकम चुकानी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल, अंबानी परिवार को एपल स्टोर के लिए हर महीने करीब 42 लाख रुपये का किराया देगा। इस स्टोर के लिए एपल ने अंबानी के साथ लगभग 20,800 वर्ग फुट की जगह के लिए 11 साल का करार किया है।
स्टोर क्षेत्र के लिए न्यूनतम मासिक किराया लगभग 42 लाख रुपये है। इसके बाद हर तीन साल में किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही एपल को पहले तीन वर्षों के लिए 2 प्रतिशत और पहले तीन वर्षों के बाद 2.5 प्रतिशत राजस्व योगदान देना होगा।
मुंबई में अंबानी के स्वामित्व वाले मॉल के साथ एपल का 11 साल का करार अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक सख्त कदम है। टेक दिग्गज ने मॉल में एक 'एक्सक्लूसिव जोन' लीज पर लिया है, जो फेसबुक, एलजी, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गूगल और सोनी जैसी 22 प्रतिस्पर्धी ब्रांडों को जगह लेने या कोई विज्ञापन प्रदर्शित करने से रोकेगा।
- भारत में खुला पहला Apple Store, 25 साल पुराना Macintosh कम्प्युटर लेकर पहुंचा फैन
- खुशखबरी: 2007 से 2022 के बीच बनाया है फेसबुक अकाउंट तो कंपनी देगी पैसे, ऐसे करें क्लेम
- Apple Store: इंतजार खत्म! मुंबई में खुला देश का पहला एपल स्टोर, CEO टिम कुक ने किया ग्राहकों का स्वागत
- Apple Store: आज खुलेगा देश का पहला एपल स्टोर, सीईओ टिम कुक करेंगे उद्घाटन, जानें क्या होगा खास