एपल ने भारत समेत कई देशों में तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड: जून तिमाही में राजस्व बढ़ा, आईफोन की मांग हुई मजबूत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 31 Jul 2026 11:44 AM IST
सार

Apple Revenue:

एपल ने जून तिमाही में भारत समेत दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है। कंपनी की कमाई और मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। भारत में मैकबुक और आईफोन की मजबूत मांग ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
apple record revenue india june quarter tim cook mac iphone17 growth details
एपल ने जारी किए रिकॉर्डतोड़ आंकड़े - फोटो : अमर उजाला

    एपल ने जून तिमाही (अप्रैल-मई-जून 2026) में एक बार फिर शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने बताया कि भारत सहित दुनिया के सभी प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में इस तिमाही के दौरान अब तक का सबसे अधिक राजस्व दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि यह उपलब्धि सप्लाई चेन की चुनौतियों और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के बावजूद हासिल हुई।

    भारत में मजबूत हुआ एपल का कारोबार
    भारत में मजबूत हुआ एपल का कारोबार - फोटो : अमर उजाला

    109.4 अरब डॉलर पहुंचा तिमाही राजस्व

    कंपनी ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान एपल का ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत रहा। इसमें टैरिफ रिफंड से लगभग 2 प्रतिशत अंक का अतिरिक्त लाभ भी शामिल है। वहीं, प्रति शेयर डाइल्यूटेड अर्निंग 2.02 डॉलर रही, जो सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। इसमें 0.11 डॉलर का योगदान टैरिफ रिफंड का रहा।

    आईफोन बनी सबसे बड़ी ताकत
    आईफोन बनी सबसे बड़ी ताकत - फोटो : apple.com

    भारत में Mac और iPhone की मांग बनी सबसे बड़ी ताकत

    टिम कुक ने कहा कि अमेरिका, लैटिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, भारत, चीन, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया समेत हर प्रमुख बाजार में जून तिमाही का नया राजस्व रिकॉर्ड बना है।

    भारत में एपल ने लगातार एक और रिकॉर्ड तिमाही दर्ज की। कंपनी के मुताबिक, मैकबुक की बिक्री सबसे मजबूत रही, जिसमें MacBook Neo और MacBook Pro की शानदार मांग का बड़ा योगदान रहा। इसके साथ ही iPhone 17 सीरीज की मांग भी मजबूत बनी रही, जबकि बाजार में इसकी सप्लाई सीमित रही।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें