महज 999 रुपये में आईफोन, एप्पल की नई स्कीम

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 12 Apr 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
Apple offers iPhone SE on lease at Rs 999 for corporate

    एप्पल ने भारत में अपने यूजर्स बढ़ाने के‌ ‌लिए एक बेहद आकर्षक ऑफर पेश किया है। कंपनी चाहती है कि भारतीय कॉरपोरेट जगत के लोग एप्पल का लेटेस्ट iPhone SE का इस्तेमाल करें। इसके लिए कंपनी ने 999 रुपये प्रति माह का प्लान शुरू किया है। जिसमें आईफोन एसई दो साल के लिए लीज यानी पट्टे पर आपका हो जाएगा।

    महज 999 रुपये में आईफोन, एप्पल की नई स्कीम

    इसके ‌अलावा क्यूपर्टिनो आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने अपने मौजूदा फोन आईफोन 6 और आईफोन 6एस पर भी ऑफर शुरू किया है। यहां iPhone 6 और iPhone 6S क्रमश: 1,199 रुपये और 1,399 रुपये प्रति माह देकर दो साल के लिए इसी तरह के पट्टे पर देने की योजना है।

    महज 999 रुपये में आईफोन, एप्पल की नई स्कीम

    मंगलवार को अखबरों में इस ऑफर का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। एप्पल डिवाइस का इस्तेमाल अधिक हो इस उद्देश्य यह ऑफर पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने सभी iPad मॉडल पर भी ऑफर पेश किया है। कॉर्पोरेट यूजर्स, किसी भी समय, एक आईफोन से दूसरे आईफोन मॉडल को चुन सकते हैं, जिसके लिए मॉडल के अनुसार मासिक शुल्क में बदलाव कर भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें