Apple 2026: एपल का मेगा प्लान तैयार, सबसे सस्ते मैकबुक से लेकर फोल्डेबल iPhone तक, जानिए क्या-क्या आएगा नया?

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Tue, 30 Dec 2025 03:48 PM IST
सार

Apple:

एपल साल 2026 में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का बड़ा रिफ्रेश करने की तैयारी में है। नए फॉर्म फैक्टर, OLED डिस्प्ले और एआई आधारित फीचर्स के साथ 2026 एपल के लिए ट्रांसफॉर्मेटिव साल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं 2026 में एपल कौन-कौन से बड़े प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
Apple mega plan ready From cheapest MacBook to  foldable iPhone find out what new products coming
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

    कंपनी 2026 में नए फॉर्म फैक्टर, OLED डिस्प्ले, फोल्डेबल टेक्नोलॉजी और AI-आधारित फीचर्स के साथ अपने इकोसिस्टम को नई दिशा देने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में एपल न सिर्फ मौजूदा प्रोडक्ट्स को नए डिजाइन में पेश करेगा, बल्कि पहली बार ऐसे डिवाइसेज भी लॉन्च कर सकता है, जिनका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सबसे सस्ता मैकबुक से लेकर फोल्डेबल iPhone तक, आने वाला साल एपल यूजर्स के लिए काफी खास होने वाला है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    2026 में एपल अपने स्टूडियो डिस्प्ले को लंबे समय बाद (2022) अपडेट करने जा रहा है। इसका नया डिस्प्ले पहले जैसा 27 इंच का ही रहेगा, लेकिन इसमें मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, इससे स्क्रीन ज्यादा ब्राइट रहेगी और रंग पहले से ज्यादा शार्प दिखेगा। इसके अलावा इसमें ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर लगाया जा सकता है, जिससे कैमरा, स्पीकर और स्मार्ट फीचर्स बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। ये अपडेट खास तौर पर प्रोफेशनल यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    2026 में मैकबुक प्रो का डिजाइन पूरी तरह बदल सकता है। खास बात है कि ये पहले से पतला और हल्का होगा। पहली बार इसमें OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिससे वीडियो और फोटो ज्यादा शानदार दिखेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में टच स्क्रीन और 5जी सपोर्ट की भी बात कही जा रही है। नया M6 चिप इसे ज्यादा फास्ट, पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट बना सकता है, जिससे प्रोफेशनल काम और भी आसान हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें