Apple Price Hike: iPhone से लेकर MacBook तक सब होने वाला है महंगा! Apple ने दिए कीमत बढ़ाने के संकेत

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 22 Jun 2026 02:02 PM IST
सार

अगर आप नया आईफोन या मैकबुक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी कर लें। एपल के बॉस टिम कुक ने बताया है कि मेमोरी चिप के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। इस वजह से कंपनी को अपने गैजेट्स की कीमतें बढ़ानी ही पड़ेंगी। जानिए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

apple iphone macbook price hike ai chip shortage tim cook warning
महंगे हो सकते हैं एपल के प्रोडक्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    टेक कंपनी एपल के गैजेट्स पसंद करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। कंपनी बहुत जल्द अपने फोन और लैपटॉप के दाम बढ़ाने वाली है। एपल के बॉस टिम कुक ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि मेमोरी चिप महंगी होने की वजह से अब पुरानी कीमतों पर सामान बेचना मुमकिन नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दाम कब से बढ़ेंगे और किन गैजेट्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा। अब देखना होगा कि इस साल सितंबर में आने वाले आईफोन 18 (iPhone 18) की कीमत बढ़ती है या नहीं।

    RAM की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ीं
    RAM की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ीं - फोटो : AI

    RAM की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ीं

    चिप्स के महंगे होने के पीछे सबसे बड़ा कारण 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) का बढ़ता क्रेज है। आजकल हर कंपनी अपने फोन और लैपटॉप में एआई फीचर्स डालना चाहती है, जिससे चिप्स की मांग बहुत बढ़ गई है। इसके अलावा, ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से भी चिप बनाने में इस्तेमाल होने वाली जरूरी गैस की सप्लाई रुक गई है। इसी वजह से रैम (RAM) जैसे कंप्यूटर के सबसे सस्ते पार्ट्स के दाम भी पिछले साल अक्टूबर से दोगुने हो चुके हैं।

    टिम कुक
    टिम कुक - फोटो : एआई जनरेटेड

    ग्राहकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन...

    टिम कुक 15 साल बाद इसी सितंबर में एपल के सीईओ का पद छोड़ने वाले हैं। उनकी जगह जॉन टर्नस लेंगे। कुक ने बताया कि कंपनी ने ग्राहकों को इस महंगाई से बचाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। चिप बनाने वाली कंपनियां मनमाने पैसे मांग रही हैं। कुक का कहना है कि ग्राहकों को राहत देने के लिए चिप की कीमतों का जल्द से जल्द कम होना बहुत जरूरी है।

    और पढ़ें...