iPhone: EMI चूके तो डब्बा बन जाएगा आपका महंगा आईफोन! iOS 27 में आ रहा है नया फीचर
अगर आप आप किश्तों (लीज) पर नया iPhone लेने की सोच रहे हैं? तो सावधान हो जाएं! Apple अपने आगामी iOS 27 में 'रिस्ट्रिक्टेड मोड' ला रहा है। अगर आपने पेमेंट मिस की, तो आपका आईफोन लगभग लॉक हो जाएगा। उसमें सिर्फ वही एप चलेंगे जिनसे आप अपना बकाया चुका सकें। आइए इस नए फीचर को विस्तार से समझते हैं।

एपल के प्रोडक्ट्स खरीदना एक स्टेटस सिंबल माना जाता है, लेकिन ये बात भी सच है कि ज्यादातर लोग एपल के प्रोडक्ट्स EMI पर खरीदते हैं। अगर आप एक नया iPhone फाइनेंस (लीज) पर लेने की योजना बना रहे हैं, तो कंपनी अब कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपल के आगामी iOS 27 बीटा वर्जन में एक ऐसा कोड मिला है जो फाइनेंस कंपनियों को आपके डिवाइस पर सीधा कंट्रोल देता है।
अगर आप अपने लीज किए गए आईफोन की किश्त (Payment) चुकाना भूल जाते हैं, तो आपका चमचमाता फोन पल भर में प्रतिबंधित (रिस्ट्रिक्टेड) मोड में चला जाएगा। यह खबर ऐसे समय में आई है जब एपल अमेरिका में अपना नया 'एपल अपग्रेड' (Apple Upgrade) लीजिंग प्रोग्राम लॉन्च करने जा रहा है।

कैसे काम करेगा यह 'रिस्ट्रिक्टेड मोड'?
- इस नए सिस्टम को 'एप मैनेज्ड फीचर्स' फ्रेमवर्क का नाम दिया गया है। जैसे ही फाइनेंस कंपनी के एप को पता चलेगा कि आपने किश्त नहीं चुकाई है, यह लॉकडाउन एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद आपके आईफोन के लगभग सभी एप्स काम करना बंद कर देंगे।
- आपके पास सिर्फ गिने-चुने एप्स का एक्सेस बचेगा, जैसे फोन, वॉलेट, एप स्टोर, सेटिंग्स, पासवर्ड्स, क्लॉक, हेल्थ, मैग्निफायर और एक्सेसिबिलिटी रीडर।
- अगर आप इस लिस्ट को ध्यान से देखें, तो इसके पीछे का लॉजिक बिल्कुल साफ है। कंपनी ने केवल वे ही फीचर्स छोड़े हैं, जिनकी मदद से आप अपना बिल चुका सकें। वॉलेट से आप अपना कार्ड अपडेट करेंगे, फोन से फाइनेंस कंपनी को कॉल कर सकेंगे और पासवर्ड्स से लॉग-इन ठीक कर सकेंगे।
- हालांकि, मैसेज और स्मार्ट होम जैसी कुछ जरूरी इमरजेंसी अलर्ट एप्स चालू रह सकती हैं, लेकिन इसका फैसला भी फाइनेंस कंपनी के हाथ में होगा।
- इस लॉकडाउन के दौरान भी आपके 'एप स्टोर सब्सक्रिप्शन' के पैसे कटते रहेंगे, भले ही आप उन एप्स का इस्तेमाल कर पाएं या नहीं।

चोरी या रिसेल से बचाने के लिए 'पार्टनर फाइनेंस लॉक'
डिफॉल्टर्स अपने फोन को बाजार में बेच न सकें, इसके लिए एपल ने 'फाइंड माय' (Find My) फीचर के अंदर पार्टनर फाइनेंस लॉक (Partner Finance Lock) भी जोड़ा है। इसका मतलब है कि डिवाइस को न तो इरेज किया जा सकता है और न ही पार्ट्स के लिए खोला जा सकता है। यह लॉक फोन को रिस्टोर करने के बाद भी बना रहेगा। हालांकि, प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए, कर्ज देने वाली कंपनी को आपकी लोकेशन ट्रैक करने का अधिकार नहीं होगा।
- Nokia 123 Shield: पानी में गिरे या धूल में सने, नहीं होगा खराब! लॉन्च हुआ 19 दिन की बैटरी वाला 'धाकड़' फोन
- 'सेमीकंडक्टर पर होता जापान का कब्जा': Nvidia के सीईओ बोले- ताइवान ने अमेरिका की चिप कंपनियों को बचाया
- OnePlus N6x: 3.5mm जैक और सिंगल कैमरा के साथ आ रहा है कंपनी का नया बजट फोन, जानिए कब होगा लॉन्च
- EPF Passbook: पीएफ खाते में कितना जमा है पैसा? बिना किसी झंझट के बस एक App से चेक करें बैलेंस