कल शिकागो में होगा Apple का साल 2018 में पहला इवेंट, सस्ता मैकबुक हो सकता है लॉन्च

कल यानी मंगलवार 27 मार्च को साल 2018 में Apple का पहला इवेंट होगा जो कि सुबह 8 बजे शिकागो के लेन टेक कॉलेज प्री स्कूल में होगा। इस एजुकेशनल इवेंट में एप्पल के कई प्रोडक्ट्स के लॉन्च होने की संभावना है। मंगलवार को होने वाला यह इवेंट पूरी तरह से एक क्लासरूम को समर्पित है। यानी एप्पल उन सभी प्रोडक्ट्स से कल पर्दा हटा सकता है जिसे वह एक क्लासरूम में देखना चाहता है। बता दें कि यह क्लासरूम प्रोग्राम गूगल और एप्पल मिल कर रहे हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं एप्पल के साल 2018 के पहले इवेंट में पेश होने वाले इन 4 प्रोडक्ट्स पर।

iPad 2018
नए आईपैड को लेकर काफी समय से खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार एप्पल कम कीमत वाला आईपैड पेश करेगा। इस कम कीमत वाले आईपैड में स्टूडेंट्स के काम के सभी फीचर्स दिए जाएंगे। लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस आईपैड की साइज 9.7 इंचं की हो सकती है।

शानदार फीचर्स के साथ Pencil
इस बार Apple Pencil को भी नए फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी में है जिसमें लंबी बैटरी लाइफ, लोअर सेंसिटिविटी दी जा सकती है ताकि इस्तेमाल करने में आसानी हो।