इन तीन कारणों से स्मार्टफोन होता है गर्म, जानिए क्या है इसका हल

स्मार्टफ़ोन हर दिन पतले होते जा रहे हैं। उनमे डेटा प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ती जा रही है। स्क्रीन का रिज़ाल्यूशन बेहतर होने के कारण आपके लिए वीडियो देखना आसान तो हो ही गया है। लेकिन इन सबका मतलब है कि आपके स्मार्टफोन के प्रोसेसर को आपकी बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए और मेहनत करनी पड़ती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के बीच ऐसी शिकायत की चर्चा कोई नई बात नहीं है। पर फ़ोन गरम क्यों होता है ये समझना ज़रूरी है।

फ़ोन के गरम होने के तीन कारण हो सकते हैं। जब आप अपने फ़ोन को काफ़ी ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं तो फ़ोन के प्रोसेसर पर इसका असर दिखता है। उसके कारण फ़ोन गरम हो जाता है।

जब आप अपने स्मार्टफ़ोन को चार्ज करते हैं तब भी फ़ोन गरम हो सकता है। और जब रेडियो सिग्नल, जिसकी मदद से वायरलेस फ़ोन काम करता है, कमज़ोर होता है तो कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन की बैटरी पर ज़ोर पड़ता है।