Android 17: चोरी होने पर भी चोर नहीं छू पाएगा आपका डेटा, गूगल लाया जबरदस्त सिक्योरिटी अपडेट; क्या होगा खास?
Google Android 17 Rollout Pixel Devices:
क्या आपका एंड्रॉयड फोन और ज्यादा सुरक्षित होने वाला है? गूगल ने एंड्रॉयड 17 रोलआउट शुरू कर दिया है, जिसमें मल्टीटास्किंग से लेकर गेमिंग, प्राइवेसी और कस्टमाइजेशन तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इस नए अपडेट में यूजर्स को और क्या-क्या खास मिलने वाला है?

Android 17 Update:
एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। गूगल ने अपने सपोर्टेड पिक्सेल स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 17 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में सिर्फ डिजाइन या इंटरफेस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें यूजर्स को प्राइवेसी, सिक्योरिटी, मल्टीटास्किंग, गेमिंग और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई बदलाव शामिल हुए है। गूगल का दावा है कि एंड्रॉयड 17 यूजर्स को पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और स्मार्ट अनुभव देगा।आइए जानते हैं इस अपडेट के बारे में विस्तार से...
एंड्रॉयड 17 में बदला मल्टीटास्किंग का तरीका
गूगल ने एंड्रॉयड 17 में बबल्स फीचर को और ज्यादा उपयोगी बना दिया है। अब यूजर्स किसी एप के आइकन को लॉन्ग-प्रेस करके उसे फ्लोटिंग विंडो में बदल सकते हैं।
इसका फायदा होगा कि यह मैप्स, नोट्स या वीडियो जैसी चीजें दूसरे एप इस्तेमाल करते समय भी स्क्रीन पर उपलब्ध रहेंगी।

टैबलेट और फोल्डेबल डिवाइसेस के लिए स्क्रीन के नीचे एक नया बबल्स बार भी दिया गया है, जिससे एप्स के बीच स्विच करना और फ्लोटिंग विंडो का आकार बदलना आसान हो जाएगा।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग में मिलेगा नया ट्विस्ट
- एंड्रॉयड 17 में स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को भी अपग्रेड किया गया है। अब स्क्रीन रिएक्शन फीचर के जरिए यूजर्स स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान फ्रंट कैमरे से अपना वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे।
- इससे गेमिंग, ट्यूटोरियल और रिएक्शन वीडियो बनाना काफी आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी अतिरिक्त एडिटिंग एप या सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होगी।

फोल्डेबल फोन यूजर्स के लिए खास गेमिंग मोड
- अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो एंड्रॉयड 17 आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बना सकता है। नया फोल्डेबल गेमिंग मोड गेम को स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में और कंट्रोल्स को निचले हिस्से में दिखाएगा।
- इसके अलावा गूगल ने एक्सटर्नल गेमिंग कंट्रोलर्स के लिए नेटिव रीमैपिंग सपोर्ट भी जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट की वजह से गेमिंग के दौरान फ्रेम ड्रॉप्स कम हो सकते हैं और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।