काम की बात: आठ नवंबर से बंद हो जाएगा अमेजन एलेक्सा का ये खास फीचर, जान लीजिए

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 07 Nov 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Amazon removing email linking from Alexa feature list from 8 November
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आज के समय में अमेजन एक ऐसी कंपनी बन गई है, जिसके बारे में दुनियाभर के लोग जानते हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। ई-कॉमर्स की दुनिया में इसका बड़ा नाम है। अमेजन अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देता है, जिसमें से एक अमेजन एलेक्सा भी है। यह एक शानदार वर्चुअल असिस्टेंट है, जिसका उपयोग लाखों लोग कर रहे हैं। अगर आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, अमेजन ने हाल ही में ये एलान किया है कि वह एलेक्सा (Alexa) के एक खास फीचर को बंद करने जा रहा है। आठ नवंबर से ग्राहक एलेक्सा पर जीमेल और माइक्रोसॉफ्ट ईमेल अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे और न ही लिंक कर पाएंगे, यानी एलेक्सा के पास अब यूजर्स का ईमेल एक्सेस नहीं रहेगा। कहा जा रहा है कि एलेक्सा से लिंक हुए सभी अकाउंट अपने आप अनलिंक हो जाएंगे।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आठ नवंबर से यूजर्स वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करके अपने ईमेल को ब्राउज या मैनेज भी नहीं कर सकते हैं। अमेजन के मुताबिक, एलेक्सा पर ईमेल रूटीन और ईमेल नोटिफिकेशन सपोर्ट भी बंद हो रहा है। हालांकि अगर यूजर्स ने एलेक्सा को कैलेंडर सिंक किया है, तो यह काम करना जारी रखेगा।

    अमिताभ बच्चन
    अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter/@SrBachchan

    एलेक्सा पर आप अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुन सकते हैं। एलेक्सा के जरिये आप 'अमिताभ बच्चन' को म्यूजिक चलाने, न्यूज सुनाने, अलार्म सेट करने या फिर मौसम की जानकारी लेने के लिए कह सकते हैं। आप कोई भी बात कहेंगे तो एलेक्सा की ओर से अमिताभ बच्चन की आवाज में जवाब मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें