अमेजॉन ग्रांड सेल: स्मार्टफोन पर मिल रही है 10,000 रुपये तक की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 11 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Amazon India Grand sale: Buy Huawei smartphone with upto 10,000 discounts
Amazon India Grand sale

    यदि आप भी स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अमेजॉन इंडिया ने ग्रांड सेल का आयोजन किया है जो आज यानि 11 सितंबर को शुरू हो रही है और 13 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में हुवावे के स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह सेल हर रोज 12 बजे से 3 बजे के बीच होगी। तो आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में।

    Amazon India Grand sale
    Amazon India Grand sale

    हुवावे पी20 लाइट

    इस सेल में हुवावे पी20 लाइट को 5,000 रुपये की छूट के साथ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 22,999 रुपये है। इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Amazon India Grand sale
    Amazon India Grand sale

    हुवावे नोवा 3आई

    इसके अलावा हुवावे नोवा 3आई को 19,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 23,990 रुपये है। इस फोन में भी 2 रियर और 2 फ्रंट मिलाकर कुल 4 कैमरे है। इसमें 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें