Amazon सेल, रेडमी 4 पर मिल रही है 1,500 रु. की छूट, जानें सारे ऑफर्स

अमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर फेस्टिव सेल शुरू हो गई है जिसमें मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। वहीं इस सेल में अमेजॉन पर पहली बार रेडमी 4 डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। रेडमी 4 (4+64GB) पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है।

Micromax Canvas Infinity को 13,999 रुपये की जगह 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा मोटो जी5 प्लस को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी असली कीमत 16,999 रुपये है।

Coolpad Note 5 को 3 हजार रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं कूलपैड के सभी फोन पर 25 फीसदी तक की छूट मिल रही है।